पिस्का नगड़ी। नगड़ी प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सहाबीर लोहरा मंडल अध्यक्ष अख्तर अंसारी महासचिव निरूपमा

रांची : तिग्गा अनीता तिग्गा ने रांची जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस भवन रांची में आदरणीय दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन जी का सर्वधर्म श्रद्धांजलि एवं प्रार्थना सभा और गुरुजी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर परिचर्चा का कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित किया। प्रखंड अध्यक्ष सहाबीर लोहरा ने कहा कि आदरणीय दिशोम गुरु झारखंड अलग राज्य के लिए एक लंबी लड़ाई लड़े । जो हम सभी झारखंड वासियों को विरासत में मिला है। गुरु जी के साथ बहुत सारे लोगों ने अलग राज्य की लड़ाई लड़े लेकिन मंजिल तक पहुंचने का काम दिशोम गुरु जी का श्रेय है। उनके प्रेरणा स्रोत से हमें सदैव जल जंगल जमीन और अधिकारों के लिए लड़ते रहने की प्रेरणा हमलोगों को हमेशा मिलते रहेगी। झारखंड राज्य एवं देश हित के लिए बहुत बड़ी अपूर्णीय क्षति हुई है। इसका भरपाई कोई कभी नहीं कर सकता है। सामाजिक चेतना और संघर्ष का जो विरासत उन्होंने छोड़ कर चले गए। व झारखंड के इतिहास में सदैव जीवित रहेगा। दिशोम गुरु महान जननायक झारखंड के अभिभावक को हम सब उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।*जब तक सूरज चांद रहेगा तब तक शिबू सोरेन का नाम रहेगा।
रिपोर्टर : नदीम दानिश
No Previous Comments found.