संगठन सृजन अभियान 2025 के अंतर्गत बैठक आयोजित की गई

रांची : इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एआईसीसी के द्वारा नियुक्त रांची जिला पर्यवेक्षक सह राज्यसभा सांसद फूलों देवी नेताम झारखंड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह रांची जिला पर्यवेक्षक शहजादा अनवर और पर्यवेक्षक सह विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी के द्वारा बैठक में एक- एक कार्यकर्ताओं से रांची जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष के चयन को लेकर रायशुमारी की गई।

बैठक की अध्यक्षता और संचालन नगड़ी प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सहाबीर लोहरा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन मंडल अध्यक्ष अख्तर अंसारी ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फूलो देवी नेताम ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि जिलाध्यक्ष  का चयन पूर्ण पारदर्शिता के साथ किया जाएगा।*उन्होंने कहा कि यह दायित्व उसी योग्य सक्रिय और सर्वसुलभ व्यक्ति को सौंपा जाएगा। जो कांग्रेस की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचने में सक्षम हो तथा कांग्रेस संगठन को और अधिक सशक्त बना सके। झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष सह पर्यवेक्षक शहजादा अनवर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो सभी जाति धर्म के लोगों को एक साथ लेकर चलने का काम करती है। राहुल गांधी के नेतृत्व में बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी।  कांग्रेस नीति सिद्धांत और विचारधाराओं की पार्टी है। नीचेले स्तर के लोगों को पार्टी सम्मान करती है । प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी के रीड़़ हैं।

बैठक में प्रखंड और पंचायत स्तर के कांग्रेस पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ता गण बड़ी संख्या में शामिल हुए। जिससे संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से झलकी।
मौके पर जिला अध्यक्ष राकेश किरण महतो झारखंड प्रदेश के सचिव सह नगड़ी प्रखंड पर्यवेक्षक बेलस तिर्की रांची जिला कार्यालय प्रभारी राजीव रंजन राजू ऐनूल हक शाहिद अहमद संजय सरैया मेरी तिर्की रश्मि पिंगुवा अर्चना मिश्रा फिरोज आलम शक्ति महतो महावीर नायक शाहिद मास्टर उषा देवी माहीर अंसारी निरूपमा तिग्गा प्रेम रोशन कुजूर लक्ष्मी देवी दीपक नायक प्रीति नगडूवार आलोक उरांव गुलजार अंसारी रवि राम गुलशन टोप्पो मरियम तिर्की महादेव केरकेट्टा अनीता तिग्गा अमित उरांव सुजीत मुंडा अमित गोप रंजीत उरांव और अन्य लोग बड़ी संख्या में शामिल थे।

 रिपोर्टर : नदीम दानिश 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.