नगड़ी प्रखंड मे हटिया विस्थापित परिवारसमिति की बैठक संपन्न

रांची : नगड़ी प्रखंड अन्तर्गत कुटे मे हटिया विस्थापित परिवार समिति की आवश्यक बैठक समिति के अध्यक्ष पंकज शाहदेव जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की रैयत विस्थापित अब सड़क  के साथ-साथ कानून का सहारा लेते हुए न्यायालय का भी दरवाजा खटखटायेंगे।  
सरकार जिस प्रकार से ग्रामसभा की अनदेखी करते हुए  गैर संवैधानिक तरीके से ग्रामीणों का हक और अधिकार को छीनने के साथ रैयत विस्थापितों की जमीन का बंदरबांट कर रही उसके खिलाफ जल्द ही राज्यपाल महोदय को ग्राम से पारित करा कर एक ज्ञापन सौंप सारी समस्याओ से अवगत कराएंगे। 
बैठक में सरकार द्वारा के विस्थापन सह पुनर्वास आयोग के गठन करने के फैसले का स्वागत किया गया और माननीय मुख्य मंत्री श्री हेमंत सोरेन जी एवं राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री माननीय दीपक बिरूआ सहित केबिनेट के सभी मंत्री गणों का आभार प्रकट किया गया और उम्मीद जताया की सरकार कुछ संसोधन कर एक सशक्त आयोग का गठन करेगी और आयोग रैयत विस्थापित परिवार के सदस्यों को भी भागीदारी सुनिश्चित करेगी। 
आयोग गठन कराने में मुख्य भूमिका निभाने वाले माननीय विधायक श्री राजेश कच्छप और जयराम महतो 
साथ  वैसे तमाम लोग जैसे माननीय सांसद राज्यसभा दीपक प्रकाश, बंधु तिर्की, लोबिन हेम्ब्रम, स्व कमल किशोर भगत जैसे सभी नेताओं  आभार करते हुए कहा कि हम विस्थापितों संघर्ष इनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
बैठक को पंकज शाहदेव, कलाम आजाद, हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अनुज कुमार , महावीर मुंडा,विनय उरांव, विश्वजीत शाहदेव ,विजय सिंह ने  संबोधित किया और संचालन राजेन्द्र कान्त महतो ने किया।
बैठक मे मुख्यरूप से तरूण शाहदेव, दीपक मुंडा,पूनम देवी, नरमी गाड़ी, प्रतिमा उरांईन, धीरंजय शाहदेव, विजू महतो, राजेश गाड़ी, महावीर नायक,पार्वती लोहार,अनिता तिर्की, बंधु तिर्की,रेखा देवी,ललिता लोहार,गोन्नदी उरांव, पारो लोहार, गीता उरांइन,काजल देवी, डहरी उंराईन,गंगिया उरांईन,जोसेफ तिर्की,गीता देवी,सारामनी उरांईन,मनोज बैठा, रवि तिर्की, विष्णु लोहार, अनिल महतो, रविन्द्र महली,गोपाल तिर्की, रिशी सिंहदेव, पारस शाहदेव अर्जुन महतो,अजित शाहदेव,संजय सिंह, आशुतोष शाहदेव, सुमित सिंह, विरेन्द्र महतो, अनुज मिर्धा,जयप्रकाश गुप्ता, अमित मिर्धा,मुक्ति नारायण गुप्ता, संजय लोहार, नुरेन अंसारी,विशाल कुमार,प्रह्लाद कुमार,ललित उरांव सहित दर्जनो गाँव के सैकड़ो लोग शामिल हुए।

रिपोर्टर : नदीम दानिश 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.