"वोट चोर गद्दी छोड़" हस्ताक्षर अभियान नगड़ी प्रखंड कांग्रेस ने चलाया

रांची - पिस्का नगड़ी। नगड़ी प्रखंड कांग्रेस कमेटी के द्वारा केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के द्वारा वोट चोरी के खिलाफ"वोट चोर गद्दी छोड़"हस्ताक्षर अभियान नगड़ी प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सहाबीर लोहरा के नेतृत्व में सपारोम बाजार में चलाया गया। इस कार्यक्रम में मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सह रांची जिला ग्रामीण संगठन सृजन के प्रभारी शहजादा अनवर ने कहा कि जनता का वोट चोरी करके केंद्र में सरकार बनी है। यह जनता की सरकार नहीं हो सकती। लोकतंत्र को कुचलने का काम किया गया है।अब जनता माफ नहीं करने वाली है।रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त सम्मानित अध्यक्ष सोमनाथ मुंडा ने कहा कि वोट चोरी लोकतंत्र की हत्या है।इससे जनता कभी माफ नहीं करेगी। केंद्र में मोदी की सरकार छल और षड्यंत्र के नींव पर खड़ी है।आने वाला समय में जनता केंद्र सरकार को मुंह तोड़ जवाब देने का काम करेगी। यह हस्ताक्षर अभियान भ्रष्ट सत्ता के खिलाफ जन क्रांति की शुरुआत है। हम सब जननायक राहुल गांधी जी के नेतृत्व में जनता का अधिकार छीनने वालों को सत्ता से बाहर करने का संकल्प लेते हैं।
इस कार्यक्रम में और भी अन्य लोग सभा को संबोधित किया।
मौके पर इस कार्यक्रम में महिला कांग्रेस अध्यक्ष मेरी तिर्की फिरोज आलम शाहिद अहमद कृजीवन महतो गौरी शंकर महतो संजय कुमार अख्तर अंसारी मकसूद अंसारी शक्ति महतो अर्चना देवी लक्ष्मी देवी जतरी देवी निरुपमा तिग्गा स्टीफन होरो प्रेम रोशन कुजूर उषा देवी निर्मला खलखो सुनीता टोप्पो गुलशन टोप्पो मोहम्मद सनाउल्लाह महादेव तिग्गा अमित उरांव गुलजार अंसारी रवि राम आलोक उरांव रमजान अंसारी इमरोज अंसारी शोएब अंसारी वसीम अंसारी अमित गोप रूपेश खलखो और अन्य कार्यकर्ता और कांग्रेस जन इस कार्यक्रम में शामिल थे।
रिपोर्टर - नदीम दानिश
No Previous Comments found.