हिजाब खींचने की घटना के विरोध में उठी एकजुट आवाज, लोकतांत्रिक तरीके से हुआ प्रदर्शन
रांची : महिला सम्मान एवं संविधान प्रदत्त अधिकारों की रक्षा को लेकर रविवार को अम्बेडकर चौक, पिठोरिया में AIMIM झारखंड के नेतृत्व में शांतिपूर्ण पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विरोध में आयोजित किया गया, जो अपराह्न 3:30 बजे प्रारंभ हुआ और पूरी तरह शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम में AIMIM झारखंड के कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि हाल की हिजाब खींचने की घटना महिलाओं के सम्मान, गरिमा और धार्मिक स्वतंत्रता पर सीधा हमला है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
AIMIM झारखंड के पूर्व प्रदेश महासचिव (संगठन) समीर अली ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को सम्मानपूर्वक जीवन जीने और अपने धर्म का पालन करने की स्वतंत्रता देता है, लेकिन आज महिलाओं की अस्मिता को बार-बार ठेस पहुंचाई जा रही है। उन्होंने सरकार से महिला सम्मान से जुड़े मामलों में सख्त, निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान
“महिला सम्मान की रक्षा करो”,
“संविधान का अपमान नहीं सहेंगे”,
“हिजाब हमारी पहचान है”
जैसे नारे लगाए गए।
कार्यक्रम से पूर्व संबंधित थाना में विधिवत आवेदन दिया गया था तथा प्रशासन की उपस्थिति में पुतला दहन किया गया। आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।
AIMIM झारखंड ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि महिलाओं के सम्मान और संवैधानिक अधिकारों की अनदेखी जारी रही, तो पार्टी भविष्य में भी लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन जारी रखेगी।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
आबिद हुसैन, AIMIM मीडिया प्रभारी, हसीबुल अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष कांके, अख्तर रज़ा, कांके प्रखंड संयोजक, अशफाक, इमरोज़, इस्तियाक, बसीर, साकिब, इमरोज़, दानिश, अमान, सफीअल्लाह, हसीबुल्लाह, हिफ्जूल रहमान, अमीरूल, ताजीम अंसारी, जाकिर अंसारी, रेशमा बेगम, महिदा खातून, नूरेसा खातून, सलमा खातून, साकिया शबा, मैमून खातून, मुस्कान, खुशी, नरगिश, शहनाज, नगमा, रेहाना।
रिपोर्टर : नदीम दानिश

No Previous Comments found.