प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाइड साइलेंसर पर चला बुलडोजर,700 से अधिक बाईक जब्त

राॅंची - राजधानी राँची में शनिवार को ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह और ग्रामीण एसपी की अगुवाई में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान शहर में 250 से अधिक प्रेशर हॉर्न और करीब 400 मॉडिफाइड साइलेंसर पर बुलडोजर चलाया गया। ट्रैफिक पुलिस ने इस अभियान के तहत कुल 700 से ज्यादा अवैध साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न जब्त किए थे, जिन्हें बाद में नष्ट कर दिया गया। बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह को कई बुजुर्गों और नागरिकों की ओर से लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों में खास तौर पर अस्पतालों के आसपास और रात के समय तेज आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर से मरीजों और आम लोगों को हो रही परेशानी का जिक्र था। मानवाधिकार मीडिया राँची अपडेट। तेज और कर्कश आवाज के कारण मरीजों की नींद और इलाज पर प्रतिकूल असर पड़ रहा था। इसी तरह की शिकायतें अन्य क्षेत्रों से भी सामने आने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने यह बड़ा और निर्णायक अभियान चलाने का फैसला लिया। प्रशासन ने साफ किया है कि आगे भी इस तरह का अभियान जारी रहेगा और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर - नदीम दानिश 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.