आतिफ क्रिकेट क्लब ने त्रिकोणीय सीरीज का खिताब जीता

रांची : नगड़ी प्रखंड संगम क्लब,देवरी के तत्वाधान में आयोजित पाठक मैदान में खेले गए त्रिकोणीय क्रिकेट सीरीज के फाइनल मैच में आतिफ क्रिकेट क्लब की टीम ने अनम क्रिकेट क्लब को छः विकेट से हराकर दूसरी बार खिताब पर कब्जा जमाया। उक्त प्रतियोगिता में तीन टीम आतिफ क्रिकेट क्लब,अनम क्रिकेट क्लब एवं आयान क्रिकेट क्लब ने भाग लिया।फाइनल मैच में उतरी आतिफ क्रिकेट क्लब तथा अनम क्रिकेट क्लब टीम के खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करते हुए अतिथि के रूप में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार कमलेश केसरी,यूथ कांग्रेस के आरिफ अंसारी,तरुण तिर्की,इस्माइल अंसारी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर अनम क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया।

आठ आठ ओवर के इस मैच में आतिफ क्लब के खिलाड़ियों ने शानदार गेंदबाजी एवं क्षेत्ररक्षण का प्रदर्शन करते हुए अनम क्लब को आठ ओवर में 39 रन पर रोक दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पिछले बार की चैंपियन आतिफ क्रिकेट क्लब ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट खोकर एक ओवर शेष रहते सात ओवर में चालीस रन बनाकर यह मैच जीत लिया तथा दूसरी बार खिताब पर कब्जा जमाया।
इस अवसर पर विजेता टीम को मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सिविल सोसाइटी नगड़ी के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हाशिम ने विजेता टीम के कप्तान अब्दुल कद्दूस को चैंपियन कफ देकर सम्मानित किया।
उपविजेता टीम के कप्तान ऐनूल हक को विशिष्ठ अतिथि समाजसेवी इस्लाम अंसारी ने ट्रॉफी देकर तथा तृतीय स्थान पाने वाली टीम के कप्तान मोईन अंसारी को यूथ कांग्रेस के आरिफ अंसारी ने सम्मानित किया।
फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच का खिताब आतिफ क्रिकेट क्लब के आसिफ अंसारी,मैन ऑफ द सीरीज आयन क्रिकेट क्लब के रहीम अंसारी,उत्कृष्ट बल्लेबाजी का पुरस्कार अनम क्लब के जावेद अंसारी तथा शानदार क्षेत्ररक्षण का पुरस्कार आतिफ क्लब के सोएब अंसारी को विशिष्ठ अतिथि पत्रकार कमलेश केसरी,अब्दुल गफ्फार,तरुण तिर्की,इस्माइल अंसारी एवं अख्तर हुसैन के द्वारा सम्मानित किया गया।साथ ही साथ तीनों टीमों के खिलाड़ियों को वार्ड सदस्य एकरामुल अंसारी,समाजसेवी हाजी मोबीन अंसारी एवं मुख्तार अंसारी द्वारा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
टूर्नामेंट के सफल संचालन में संगम क्लब के अध्यक्ष सद्दाम अंसारी,कल्लन अंसारी,अफसर अंसारी,नासिर अंसारी,सब्बीर अंसारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रिपोर्टर : नदीम दानिश 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.