मांडर-चान्हो क्षेत्र में विकास कार्यों की सौगात, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कई योजनाओं का किया शिलान्यास
मांडर : झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने सोमवार को राज्य अंतर्गत भ्रमण कार्यक्रम के तहत मांडर एवं चान्हो प्रखंड में विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। मंत्री के इस दौरे से क्षेत्र में शिक्षा, आधारभूत संरचना और सामाजिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जगी है।
कार्यक्रम की शुरुआत मांडर थाना के समीप सरकारी स्कूल भवन के शिलान्यास से हुई। इसके बाद मांडर स्थित कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय में अतिरिक्त कक्षों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया, जिससे छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
इसके पश्चात मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की मांडर के लोयो गांव पहुंचीं, जहां चर्च स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होकर स्थानीय लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सामाजिक सौहार्द, शिक्षा और ग्रामीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।
बाद में राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, हूटार में सोलर पावर्ड डीप बोरिंग एवं ड्रायनिंग शेड निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इसी अवसर पर उल्लास नव भारत साक्षरता के तहत अभिभावक के बीच अंकपत्र सह साक्षरता प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि उल्लास योजना के माध्यम से वयस्कों और निरक्षर लोगों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने कहा कि साक्षरता सामाजिक बदलाव की मजबूत नींव है और इससे ग्रामीण समाज सशक्त होगा।
वहीं राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय, चान्हो प्रखंड परिसर में अतिरिक्त 8 कमरों कक्षों के निर्माण कार्य की आधारशिला रखी गई, जिससे विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, पेयजल और आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इन विकास योजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान रांची जिला अल्पसंख्यक कांग्रेस, जिला उपध्यक्ष मोहम्मद खालिद, प्रमुख फिलिप सहाय एक्का, अध्यक्ष शमीम अख्तर, प्रखण्ड अध्यक्ष मंगा उरांव, विधानसभा युवा अध्यक्ष हुसैन अंसारी, प्रखंड युवा अध्यक्ष आज़ाद अंसारी, रांची जिला महासचिव अल्ताफ अंसारी, सरिता तिग्गा, तबारक खान, मुस्लिम अंसारी, आबिद अंसारी, होसे उरांव, सुक्का पहान, हसीब खान, जमील अख़्तर, कुलदीप कुजूर, चान्हो प्रखंड युवा अध्यक्ष इरशाद अंसारी, कांग्रेस वरिष्ठ नेता मोहम्मद मोजेबुल्लह, सांसद प्रतिनिधि गयास, शिव उरांव, महादेव उरांव, और स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : इमरोज ख़ान
No Previous Comments found.