खलारी में आदिवासी लोहरा समाज का मिलन समारोह संपन्न।
राँची - खलारी प्रखंड के करंजतोरा स्थित सफी नदी तट पर आदिवासी लोहरा समाज का भव्य मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज की केंद्रीय कमिटी, राज्य समिति एवं खलारी प्रखंड के सदस्यों सहित विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। समारोह में केंद्रीय अध्यक्ष ठुमा तिर्की मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष महादेव लोहरा, महिला प्रकोष्ठ की केंद्रीय अध्यक्ष संगीता तिर्की, केंद्रीय विधि सलाहकार ज्योति कच्छप तथा संरक्षक सह कोषाध्यक्ष लक्षण देवी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थीं। कार्यक्रम की शुरुआत खलारी प्रखंड कमिटी द्वारा सभी अतिथियों को माला एवं गमछा पहनाकर सम्मानित करने के साथ हुई। मिलन समारोह में वक्ताओं ने लोहरा समाज की एकजुटता पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि समाज को एक सूत्र में बांधकर चलने से ही समस्याओं का समाधान संभव है और समाज का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सकता है। साथ ही समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने और नई पीढ़ी को जागरूक करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम में कांके प्रखंड अध्यक्ष अनुप लोहरा, अनगड़ा प्रखंड अध्यक्ष श्री लोहरा, ओरमांझी प्रखंड अध्यक्ष दिले लोहरा, बुढ़मू प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र लोहरा, मीडिया प्रभारी मदन लोहरा, खलारी प्रखंड अध्यक्ष किरण देवी, सचिव राहुल लोहरा, कोषाध्यक्ष छबीस लोहरा, महासचिव उमेश लोहरा, कार्यकारी अध्यक्ष कुलदीप लोहरा, सह कोषाध्यक्ष अनिता देवी, मीडिया प्रभारी सूरज लोहरा, बबलू लोहरा, धरमू लोहरा, सुकरा लोहरा सहित काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे। समारोह के अंत में उपस्थित लोगों ने सामूहिक भोज का आनंद लिया। आयोजन सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न
रिपोर्टर - राशीद अंसारी

No Previous Comments found.