पिपरवार में टेम्पो-बाइक की टक्कर, एक व्यक्ति समेत तीन बच्चे घायल।

राँची - पिपरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत 122 कॉलोनी स्थित पंखा घर के समीप सोमवार शाम टेम्पो और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति सहित तीन बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 122 कॉलोनी निवासी जितेन्द्र गंझु अपने तीन बच्चों—आयुष कुमार, कृष्णा गंझु, उपेन्द्र गंझु एवं अराध्या कुमारी—के साथ बाइक से कॉलोनी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पंखा घर के पास विपरीत दिशा से आ रहे टेम्पो से उनकी बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सभी लोग बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बचरा क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रांची रेफर कर दिया। हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं सूचना पाकर पिपरवार पुलिस भी अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

रिपोर्टर - राशीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.