उमेडंडा में ऐतिहासिक रामनवमी मेला की तैयारी शुरू,मोहन जायसवाल फिर बने महावीर मंडल के अध्यक्ष।।

रांची - बुढ़मू प्रखंड के उमेडंडा में लगने वाले 84 मौजा के 108 अखाड़ों के ऐतिहासिक रामनवमी मेला को लेकर महावीर मंडल उमेडंडा की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बिनोद मुंडा ने की, जिसमें सर्वसम्मति से मोहन जायसवाल को पुनः महावीर मंडल उमेडंडा का अध्यक्ष चुना गया। बैठक में मेला के सफल आयोजन को लेकर कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। ग्रामीणों ने मेला परिसर की साफ-सफाई,लाइटिंग,पेयजल,चिकित्सा सुविधा और सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। मेला के सुचारू संचालन के लिए नई कमेटी का गठन भी किया गया। इसमें चंद्रदीप साहू और शिवनंदन मुंडा को उपाध्यक्ष बनाया गया, जबकि विजयमल साहू को सचिव और पवन राम तथा प्रबल पाहन को उपसचिव की जिम्मेदारी दी गई। शंकर जायसवाल को कोषाध्यक्ष तथा विभीषण नायक को उपकोषाध्यक्ष बनाया गया। मेला में आने वाले अतिथियों के स्वागत की जिम्मेदारी विकास साहू को सौंपी गई है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी उमाशंकर नायक,चंद्रकांत गुप्ता और मीतराम साहू को दी गई है। इसके अलावा रत्न प्रकाश सिंह को महावीर मंडल उमेडंडा का मुख्य संरक्षक बनाया गया है। वहीं सुनील साहू,सुदामा नायक,बलराम साहू,मनोज मिश्रा,विनोद मुंडा,अरुण यादव,विक्रांत नायक प्रदीप साहू,महेश पाहन,रोहित उरांव और कुलदीप साहू को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।

मीडिया प्रभारी के रूप में पंकज सिंह,संजय साहू,चीकू साहू और प्रभात साहू को नियुक्त किया गया है। बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने विश्वास जताया कि सभी के सहयोग से इस वर्ष भी उमेडंडा का ऐतिहासिक रामनवमी मेला भव्य और सफलतापूर्वक आयोजित किया जाएगा।

रिपोर्टर - राशीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.