रामनवमी की तैयारी शुरू : नंद किशोर सिंह चंदेल दसवीं बार सर्वसम्मति से बने अध्यक्ष।
रांची - भुतहा तालाब स्थित श्री चैती दुर्गा पूजा मंदिर परिसर में रविवार को केंद्रीय युवा महावीर मंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी रामनवमी पर्व की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सर्वसम्मति से नंद किशोर सिंह चंदेल को दसवीं बार केंद्रीय युवा महावीर मंडल का अध्यक्ष चुना गया। बैठक में रामनवमी के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए नई कमेटी की घोषणा भी की गई तथा अष्टमी और नवमी के कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही सभी पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं। अध्यक्ष नंद किशोर सिंह चंदेल ने परंपरा के अनुसार सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह के बाद अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस वर्ष रामनवमी के कार्यक्रम को पहले से अधिक भव्य और व्यापक बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सप्तमी के दिन अल्बर्ट एक्का चौक के निकट तैयार किए जाने वाले भव्य मंच के पास श्रीराम भक्तों के बीच भगवान श्रीराम का ध्वज वितरण किया जाएगा। अष्टमी के दिन शाम 6 बजे राज्यसभा सांसद महुआ माजी के नेतृत्व में मंच का विधिवत उद्घाटन होगा। इसके बाद विभिन्न क्षेत्रों से आने वाली झांकियों का स्वागत किया जाएगा तथा पूजा समितियों के अध्यक्ष और पदाधिकारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया जाएगा। रात्रि में झांकियों के प्रदर्शन के बाद प्रथम, द्वितीय और तृतीय सहित अन्य पुरस्कारों का वितरण किया जाएगा। नवमी के दिन दोपहर 2 बजे से निकलने वाली सभी शोभायात्राओं का स्वागत फूल,अंगवस्त्र,फल,मिनरल वाटर,बिस्किट,टॉफी और जूस आदि से किया जाएगा। केंद्रीय युवा महावीर मंडल हर वर्ष रामनवमी के अवसर पर पूरे शहर में सबसे अधिक आमंत्रण पत्र वितरित करता है, भव्य मंच का निर्माण करता है और विभिन्न प्रतियोगिताओं में आकर्षक पुरस्कार भी प्रदान करता है। मंडल द्वारा शहर में बैनर-पोस्टर के माध्यम से धार्मिक और सामाजिक संदेश भी दिए जाते हैं। यह समिति शहर की युवाओं द्वारा संचालित सबसे बड़ी पूजा समिति मानी जाती है,जो वर्ष भर सामाजिक और धार्मिक कार्यों में सक्रिय रहती है। बैठक में इस वर्ष के लिए विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन भी किया गया।
नेतृत्वकर्ता: राज्यसभा सांसद महुआ माजी
अध्यक्ष: नंद किशोर सिंह चंदेल मुख्य संरक्षक: विनय सरावगी मुख्य संयोजक: उज्जवल सिन्हा,संजय पांडेय,लखन कुमार
वरिष्ठ संयोजक: शंकर दूबे,ललित ओझा,सोमवित माजी मुख्य आयोजक: कुमार राजा,दीपू सिंह,अखिलेश राय
मुख्य सलाहकार: विनय सिंह,विक्रम सिंह सोनू कोषाध्यक्ष: कविता वर्मा इसके अलावा मंडल में वरिष्ठ संरक्षक,संरक्षक, संयोजक,कार्यकारी अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,महासचिव,सचिव और सह सचिव सहित विभिन्न पदों पर कई सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
रिपोर्टर - राशीद अंसारी

No Previous Comments found.