राजधानी राॅंची के बेड़ो इलाके में 25 फरवरी की रात में एक युवक की हत्या की गई थी

राँची : मृतक युवक का नाम विजय कुमार दास है और वह एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में सुपरवाइजर का काम करता था। यह हत्या प्रेम प्रसंग के कारण की गई थी। इस मामले में राॅंची पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों का नाम रोशनी देवी, सीमा देवी और भूपेश बैठा है। मृतक विजय कुमार दास और रोशनी देवी में प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा था। बताया जाता है कि इन लोगों के बीच अवैध संबंध था। जिसके कारण रोशनी देवी मृतक विजय कुमार दास पर शादी करने का दबाव बना रही थी। विजय कुमार दास शादी करने से बार-बार मना कर रहा था। विजय कुमार दास ने जब शादी करने से इनकार कर दिया तब रोशनी देवी अपनी बहन और भाई के साथ उसकी हत्या करने का प्लान बनाया और अपने नवनिर्मित मकान में विजय कुमार दास को शराब का सेवन करने के लिए बुलाया। विजय कुमार दास ने जब अधिक शराब का सेवन कर लिया तब उन लोगों ने धारदार हथियार से हमला किया और गला रेत कर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

रिपोर्टर : नदीम दानिश 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.