जमुआ में सरकारी नर्सिंग कॉलेज की स्थापना की मांग को विधायक मंजु कुमारी ने सदन में उठाई

रांची : जमुआ की विधायक मंजु कुमारी ने झारखंड विधानसभा में जमुआ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जमुआ एवं देवरी प्रखंड में सरकारी नर्सिंग कॉलेज स्थापित करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र में एक भी सरकारी नर्सिंग कॉलेज नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं को नर्सिंग की पढ़ाई के लिए बाहर जाना पड़ता है।
विधायक मंजु कुमारी ने सदन में कहा कि नर्सिंग कॉलेज के अभाव में कई छात्र-छात्राओं को मजबूरी में महंगे निजी संस्थानों में नामांकन लेना पड़ता है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चे नर्सिंग की पढ़ाई से वंचित रह जाते हैं।
उन्होंने सरकार का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए कहा कि यदि जमुआ विधानसभा क्षेत्र में सरकारी नर्सिंग कॉलेज की स्थापना की जाती है तो इससे क्षेत्र के युवाओं, विशेषकर छात्राओं को स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिलेगा। साथ ही इससे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी।
विधायक मंजु कुमारी ने सरकार से आग्रह किया कि जमुआ विधानसभा क्षेत्र में नर्सिंग कॉलेज की स्थापना पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाए, ताकि क्षेत्र के युवाओं का भविष्य संवर सके।
रिपोर्टर : आशीष भदानी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.