केसीबी कॉलेज बेड़ो को मिली नई प्राचार्य: डॉ. मंजू मिंज ने संभाला पदभार
रांची : रांची जिला के प्रतिष्ठित केसीबी कॉलेज बेड़ो में नई प्राचार्य के रूप में चान्हो प्रखण्ड अंतर्गत ग्राम बछउ की डॉ. मंजू मिंज ने पदभार संभाल लिया है। डॉ. मंजू मिंज पहले रांची विश्वविद्यालय के डोरंडा कॉलेज में इतिहास विभागध्यक्ष
में कार्यरत थीं, जहाँ उन्होंने 13 वर्ष अपनी उत्कृष्ट शिक्षण सेवाएँ दीं। उनकी नियुक्ति लोक भवन/रांची यूनिवर्सिटी से सीधी हुई है, जो शिक्षा विभाग की एक महत्वपूर्ण सिफारिश पर आधारित है। कॉलेज प्रबंधन ने डॉ. मिंज का स्वागत करते हुए कहा कि उनकी अनुभवी नेतृत्व क्षमता से महाविद्यालय नई ऊँचाइयों को छुएगा। डॉ. मिंज ने छात्र-छात्राओं से कहा, "शिक्षा के माध्यम से हम समाज को मजबूत बनाएँगे" उनकी नियुक्ति से स्थानीय शिक्षाविदों में उत्साह है, खासकर ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों के लिए। लोक भवन/रांची यूनिवर्सिटी द्वारा की गई यह नियुक्ति उनके लंबे शिक्षण अनुभव और प्रशासनिक योग्यता को दर्शाती है।
KCB कॉलेज अब डॉ. मिंज के नेतृत्व में UGC NET/JET, JPSC, JSSC जैसी परीक्षाओं के लिए विशेष तैयारी पर जोर देगा। यह नियुक्ति झारखंड शिक्षा विभाग की पारदर्शी प्रक्रिया का उदाहरण है। डॉ. मिंज ने पदभार ग्रहण करते हुए छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का संकल्प लिया और कहा कि बेडो़ कॉलेज को एक विशाल बरगद वृक्ष जैसा बनाना है जिसमे ग्रामीण क्षेत्र के गरीब बच्चो का उत्थान के लिए कॉलेज प्रशासन कृत संकल्प रहेगा ।
यह नियुक्ति क्षेत्रीय शिक्षा के लिए एक सकारात्मक कदम मानी जा रही है। उनके पूर्ववर्ती छात्रों ने हमेशा उनकी प्रेरणादायक शिक्षण पद्धति की सराहना की है। डोरंडा कॉलेज के सहकर्मियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विदाई दी।
रिपोर्टर : नदीम दानिश

No Previous Comments found.