रांची में ईद-उल-फितर और सरहुल को लेकर विशेष ट्रैफिक प्लान लागू।।

रांची : राजधानी रांची में 21 मार्च को ईद-उल-फितर और सरहुल पर्व एक ही दिन मनाए जाने के मद्देनजर जिला प्रशासन ने व्यापक ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है। दोनों अवसरों पर संभावित भीड़ और जुलूस को देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड में है। ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह के निर्देश पर यह विशेष प्लान लागू किया जाएगा।

ईद के लिए ट्रैफिक व्यवस्था
ईद के दिन सुबह 6 बजे से नमाज समाप्ति तक कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
हरमू बाईपास रोड (किशोरगंज चौक से रातू रोड चौराहा) पूरी तरह बंद रहेगा। छोटी गाड़ियों को किशोरगंज चौक से रांची लेक रोड होते हुए अपर बाजार की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
अंबेडकर चौक से राजेंद्र चौक तक आवागमन बंद रहेगा, जबकि वाहनों को युवराज होटल की ओर मोड़ा जाएगा।
मेन रोड (रतन पीपी से गुप्ता भंडार तक) सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद रहेगा।
इसके अलावा डोरंडा, सुजाता चौक, प्लाजा चौक, पुस्तक पथ और हिल व्यू मार्ग पर भी अस्थायी रोक लागू रहेगी।
पार्किंग की व्यवस्था
महात्मा गांधी मार्ग पर सैनिक मार्केट, काली मंदिर चौक, टैक्सी स्टैंड और फिरायालाल चौक के पास पार्किंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
हरमू बाईपास स्थित ईदगाह के पास गोशाला क्षेत्र में भी पार्किंग की व्यवस्था की गई है। आवश्यकता अनुसार अन्य स्थानों पर भी पुलिस द्वारा पार्किंग की व्यवस्था कराई जाएगी।
सरहुल जुलूस को लेकर प्रतिबंध
सरहुल पर्व के मद्देनजर 21 मार्च को सुबह 6 बजे से रात 12:30 बजे तक शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
एसएसपी आवास चौक, कचहरी चौक, शहीद चौक, सर्कुलर रोड से जेल चौक, जाकिर हुसैन पार्क से कमिश्नर चौक और रेडियम चौक सहित कई मार्गों पर यातायात बंद रहेगा।
अपर बाजार, चडरी तालाब, थड़पखना और पुरुलिया रोड क्षेत्र में भी वाहनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
सरहुल जुलूस के प्रमुख मार्ग
सरहुल शोभायात्रा कांके रोड, रातू रोड, बोड़ेया रोड, रेडियम चौक, शहीद चौक, अल्बर्ट एक्का चौक, मेन रोड, सुजाता चौक, मुंडा चौक, सिरमटोली सरना स्थल, नामकुम, खूंटी रोड, बिरसा चौक, डोरंडा, अरगोड़ा और हरमू होते हुए गुजरेगी।
प्रशासन की अपील
ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने नागरिकों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले रूट की जानकारी ले लें, समय से पहले घर से निकलें और निर्धारित डायवर्जन का पालन करें, ताकि दोनों पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो

 रिपोर्टर : राशीद अंसारी 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.