रात्रि में डीएसपी खलारी का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की हुई सघन जांच।।

रांची - खलारी पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) खलारी द्वारा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सघन औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान खलारी, बुढ़मू, ठाकुरगांव एवं चानहो थाना क्षेत्रों के रात्रि गश्ती दलों की जांच की गई। निरीक्षण के क्रम में विभिन्न पेट्रोल पंपों एवं विद्युत सब स्टेशनों पर तैनात सुरक्षा कर्मियों की भी पड़ताल की गई। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और सतर्कता बढ़ाने पर जोर दिया। जांच के दौरान खलारी थाना क्षेत्र के डकरा एवं राय स्थित पेट्रोल पंप, बुढ़मू थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप, ग्राम सिद्रोल एवं साड़म के विद्युत सब स्टेशन तथा ठाकुरगांव स्थित विद्युत सब स्टेशन की सुरक्षा का विशेष रूप से निरीक्षण किया गया। औचक चेकिंग के दौरान बुढ़मू एवं चानहो थाना प्रभारी स्वयं गश्ती करते हुए पाए गए। इस पर डीएसपी ने संतोष व्यक्त करते हुए लगातार इसी तरह सक्रिय निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।

 रिपोर्टर - राशीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.