"सी सी एल–सीएमपीडीआई से लेकर विस्थापितों के मुद्दों तक अब सीधे नजर, विधायक प्रतिनिधि बने राजन सिंह राजा"

रांची - खलारी कांके विधानसभा की राजनीति में अब एक नया समीकरण उभरकर सामने आया है। विधायक सुरेश कुमार बैठा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजन सिंह राजा को विधानसभा स्तरीय विधायक प्रतिनिधि नियुक्त कर सियासी हलचल तेज कर दी है। यह नियुक्ति केवल औपचारिक नहीं, बल्कि क्षेत्र में प्रबंधन और आम जनता के बीच मजबूत सेतु बनाने की रणनीति मानी जा रही है। अब राजन सिंह राजा सीसीएल, सीएमपीडीआई और गांधीनगर अस्पताल समेत पूरे विधानसभा क्षेत्र में विधायक के आधिकारिक प्रतिनिधि के रूप में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उनकी जिम्मेदारी विस्थापितों, मजदूरों और प्रबंधन के बीच लंबे समय से लंबित मामलों को सुलझाने और जनहित के कार्यों को तेजी देना होगी। नई जिम्मेदारी मिलने पर राजन सिंह राजा ने कहा कि वे संगठन के विश्वास पर खरा उतरते हुए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम करेंगे। उनका लक्ष्य अंतिम व्यक्ति की आवाज को सीधे प्रबंधन तक पहुंचाना है।

इस फैसले का पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, खिजरी विधायक राजेश कच्छप समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने स्वागत किया है। समर्थकों का मानना है कि इस कदम से क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी और जनता को सीधा लाभ मिलेगा। इस अवसर पर मुख्य रूप शमीम बडियार, तनवीर आलम, साबिर अंसारी, राजेश सिंह मिंटू सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

 रिपोर्टर - राशीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.