रांची में घर से भागे 3 बच्चे रेलवे स्टेशन से बरामद, पुलिस ने सुरक्षित लौटाया

रांची :  रांची पुलिस ने बड़ी तत्परता दिखाते हुए खादगढ़ा-कांटाटोली इलाके से घर से बिना बताए निकले तीन बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया है। तीनों बच्चों को रांची रेलवे स्टेशन से बरामद किया गया, जहां वे शहर छोड़ने की तैयारी में थे।

नाराज होकर घर से निकले थे बच्चे

पुलिस के अनुसार, तीनों बच्चे किसी बात को लेकर घर से नाराज होकर निकल गए थे। पूछताछ में एक बच्चे ने बताया कि उसकी कुछ बुरी आदतों को लेकर घर में डांट-फटकार और पिटाई हुई थी, जिसके बाद वह अपने दोस्तों के साथ घर छोड़कर निकल गया।

समय रहते पुलिस ने किया रेस्क्यू

मामले की जानकारी मिलते ही रांची पुलिस सक्रिय हुई और रेलवे स्टेशन पर सर्च अभियान चलाया। इसी दौरान तीनों बच्चों को पकड़ लिया गया और सुरक्षित हिरासत में ले लिया गया।

कानूनी प्रक्रिया जारी

पुलिस ने बच्चों को सकुशल बरामद कर परिजनों को सूचना दे दी है। फिलहाल आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है और बच्चों की काउंसलिंग भी कराई जा रही है, ताकि वे दोबारा ऐसा कदम न उठाएं।

रिपोर्टर : नदीम दानिश

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.