रांची बरियातू रोड में निःशुल्क BMD जांच शिविर का सफल आयोजन।।

रांची :  Astitwa Foundation के तत्वावधान में एवं Orthopedic Smart Chiropractic Center के सहयोग से शनिवार को बरियातू रोड स्थित परिसर में निःशुल्क BMD (Bone Mineral Density) जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ प्रातः 10 बजे हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को हड्डियों एवं जोड़ों से संबंधित बीमारियों के प्रति जागरूक करना तथा समय पर जांच व उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना था। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और BMD जांच के साथ-साथ एक्स-रे, पैथोलॉजिकल जांच, ECG एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श की सुविधा प्राप्त की। विशेष रूप से 35 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं, 40 वर्ष से अधिक आयु के पुरुष, खिलाड़ी तथा लंबे समय से जोड़ों व पीठ दर्द से पीड़ित मरीजों की भागीदारी उल्लेखनीय रही। इस अवसर पर Astitwa Foundation की निदेशक कृति श्रीवास्तव माजी ने कहा कि बदलती जीवनशैली में हड्डियों की देखभाल अत्यंत आवश्यक है और इस प्रकार के निःशुल्क शिविर समाज के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।विशेषज्ञ चिकित्सकों ने उपस्थित लोगों को हड्डियों की मजबूती बनाए रखने के लिए संतुलित आहार, कैल्शियम युक्त भोजन एवं नियमित व्यायाम के महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी चिकित्सकों, सहयोगियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन का संकल्प लिया। इस अवसर पर कृति श्रीवास्तव माजी, डॉ. शिव शक्ति साहू, डॉ. नवीन कुमार सहित अन्य चिकित्सक एवं सहयोगी उपस्थित रहे।

 रिपोर्टर : राशीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.