लोक भवन में लोकायुक्त का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
रांची : झारखंड की राजधानी रांची स्थित लोक भवन में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण संवैधानिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें राज्य के नए लोकायुक्त ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार गुप्ता को लोकायुक्त, झारखंड के रूप में शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन भी उपस्थित रहे और समारोह के साक्षी बने।
शपथ ग्रहण के बाद राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने नव नियुक्त लोकायुक्त को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
समारोह में मंत्री राधा कृष्ण किशोर, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह सहित कई गणमान्य अतिथि, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा न्यायिक क्षेत्र से जुड़े प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : राशीद अंसारी


No Previous Comments found.