ओटीसी मैदान के पास जमीन विवाद में गोलीकांड, मुख्य आरोपी विजय टेटे आधे घंटे में गिरफ्तार
राँची : पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित ओटीसी मैदान के पास मंगलवार को जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल की पहचान भार्गव सिंह के रूप में हुई है।
घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी विजय टेटे को महज आधे घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी कांके थाना क्षेत्र के गांधीनगर का रहने वाला है।
जानकारी के अनुसार, भार्गव सिंह ने बताया कि रातू इलाके की एक जमीन को लेकर उसका और आरोपी विजय टेटे के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते आरोपी ने पहले फोन पर धमकी दी और बाद में मौके पर पहुंचकर गोली चला दी।
फिलहाल घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य संभावित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान जारी है।
रिपोर्टर : राशीद अंसारी

No Previous Comments found.