इंटरमीडिएट परीक्षा में 91.6% अंक प्राप्त कर रोहित देव जायसवाल बने विद्यालय टॉपर
रांची बुढ़मू : बुढ़मू प्रखंड के ठाकुरगाँव स्थित बीएस हाई स्कूल के छात्र रोहित देव जायसवाल ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 91.6 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उत्कृष्ट उपलब्धि से विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
रोहित की सफलता पर उनके परिवार, शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने गर्व व्यक्त किया है। विद्यालय के शिक्षकों ने उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन की सराहना करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
अपनी सफलता पर रोहित ने इसका श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को देते हुए कहा कि निरंतर मेहनत और सही मार्गदर्शन के कारण ही यह संभव हो पाया है।
विद्यालय प्रबंधन एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने रोहित को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
रिपोर्टर : राशीद अंसारी

No Previous Comments found.