खलारी में झामूमो के संस्थापक सदस्य सागर गोप का निधन, कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि।।

खलारी :  झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामूमो) खलारी प्रखंड के संस्थापक सदस्य, झारखंड आंदोलनकारी एवं समाजसेवी सागर गोप के निधन पर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। झामूमो खलारी प्रखंड ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रखंड अध्यक्ष श्याम जी महतो ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सागर गोप का निधन झामूमो परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि खलारी के सामाजिक सरोकार के लिए अपूर्ण क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि सागर गोप ने शिबू सोरेन के साथ मिलकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के विस्तार में अहम भूमिका निभाई थी। सागर गोप सामाजिक रूप से सभी जाति, धर्म और समुदाय के लोगों से जुड़े हुए थे। उन्होंने फुटबॉल के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बनाई और क्षेत्र में खेल को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके निधन से सामाजिक, राजनीतिक और खेल जगत को बड़ी क्षति हुई है।

इस अवसर पर झामूमो खलारी प्रखंड के कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अनिल पासवान, महेंद्र चौहान, सरफराज अहमद, पवन उरांव, सूरज प्रधान मुंडा, कुंदन चौहान, रंथु उरांव, जैनुल खान, हैदर खान, हाबुल, मुबारक अंसारी, अख्तर खान, सुरेंद्र चौहान, अजमूल अंसारी, सुनील यादव, रुबी यादव, मुकेश यादव, सतीश ठाकुर, अरुण यादव, रीतिमा देवी, शिवानी यादव, चंदा देवी, सरफराज खान, सुरैया देवी, सुनील मुंडा, सुभाष प्रजापति, मंटू, मुन्ना और अमर भोगता सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे।

रिपोर्टर : राशीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.