इस्लाहे मोआसरा की एक जलसे का आयोजन दिनांक 3,5,2026 को

रांची :  विधान सभा थाना छेत्र के अंतर्गत तुंढुल मे इस्लाहे मोआसरा की एक जलसे का आयोजन दिनांक 3,5,2026 को किया जा रहा है, दीन और तालीम की रोशनी फैलाने की एक अहम पहल टुंडुल में की जा रही है 3 मई, रविवार को बाद नमाज़-ए-मगरिब के टुंडुल, रांची में जलसा तामीर मकतब व इस्लाहे मोआशरा का आयोजन किया जा रहा है,इस जलसा को सफल बनाने के लिए झारखण्ड के जाने माने उलमायेकराम तसरीफ ला रहे है, इस प्रोग्राम मे हज़रत मौलाना परवेज हैदर साहब मोजाहिरी की सरपरस्ती में आयोजित होगा जबकि जेरे सदारत  कारी अशरफुल हक साहब मोजाहिरी करेंगे साथ ही कलामे पाक की तेलावत के लिए बुल्लूले झारखण्ड जनाब कारी सुहेब साहब आलिया अरबीया कांके पतरा टोली आ रहे है,साथ ही हज़रत मौलाना मंसूर आलम साहब मोजाहिरी,हाफिज अब्दुल अजीज,और नात खां के लिए कारी नेशार दानिश साहब की उपस्थित हो रहे है, साथ मे जमा मस्जिद तुंढुल के ईमामो खतिब जनाब कासिम कासमी साहब जैसे जाने-माने उलेमा भी तशरीफ लाएंगे टुंडुल बस्ती में मकतब की शुरुआत को लेकर पूरे इलाके में खुशी का माहौल है गांव के लोगों ने आपसी मशवरे से जमीन खकर इस नेक काम की बुनियाद रखी है स्थानीय लोगों का कहना है कि आज के दौर में जहां लोग मोबाइल में ज्यादा वक्त बिता रहे हैं जिससे बच्चे बिगड़ रहे है और पूरा माहौल खराब हो रहा है इसी को देखते हुवे मकतब बनाया जा रहा है ताकि बच्चों की अच्छी तालीम मिल सके मिडिया को सम्बोधित करते वक्त प्रोफेसर सैयद अंसारी ने बताया की छोटे-छोटे बच्चों के लिए दीन की तालीम बेहद जरूरी हो गई है इस मकतब के जरिए बच्चों को न सिर्फ दीन की सही शिक्षा मिलेगी,बल्कि समाज में अच्छे अख़लाक और बेहतर इंसान बनने की राह भी मिलेगी अब सबकी निगाहें 3 मई को होने वाले इस खास जलसे पर टिकी हैं जहां दीन, तालीम और इस्लाह-ए-मआशरा का पैगाम गूंजेगा

रिपोर्टर : नदीम दानिश

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.