20 मई को देशभर में बंद रहेंगी दवा दुकानें

रांची :  देशभर के केमिस्ट संगठनों ने 20 मई को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। हड़ताल के दौरान मेडिकल स्टोर, थोक दवा बाजार और कई दवा वितरण केंद्र बंद रहेंगे। संगठनों का कहना है कि ऑनलाइन दवा बिक्री (ई-फार्मेसी) और नई दवा नीति से छोटे दवा व्यापारियों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है।

केमिस्ट संगठनों के अनुसार, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स द्वारा भारी छूट पर दवाइयों की बिक्री से पारंपरिक मेडिकल दुकानों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। साथ ही नई दवा नीति में शामिल कुछ प्रावधानों का भी संगठन लगातार विरोध कर रहे हैं।
देशभर में लाखों दवा विक्रेताओं के इस बंद में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। हड़ताल के कारण आम लोगों को दवाइयां खरीदने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि कुछ स्थानों पर आपातकालीन सेवाओं के लिए सीमित व्यवस्था बनाए रखने की बात कही गई है।
केमिस्ट संगठनों ने जनता से अपील की है कि जरूरी दवाइयों की व्यवस्था पहले से कर लें, ताकि हड़ताल के दिन किसी प्रकार की असुविधा न हो।

रिपोर्टर : राशीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.