छात्रों के खातों में DBT के जरिए भेजी जा रही राशि, e-Kalyan पोर्टल से हो रहा भुगतान।
रांची - लंबे इंतज़ार के बाद झारखंड के लाखों छात्रों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। रांची जिला सहित राज्य के कई जिलों में पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2024-25 की राशि छात्रों के बैंक खातों में भेजी जानी शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार,यह भुगतान e-Kalyan पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है। जिन छात्रों का आवेदन फॉर्म,दस्तावेज़ सत्यापन (Verification) और KYC प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, उन्हें पहले चरण में स्कॉलरशिप की राशि मिल रही है। छात्रों के खातों में Direct Benefit Transfer (DBT) के जरिए पैसा भेजा जा रहा है। कई छात्रों को बैंक से SMS अलर्ट भी मिलने शुरू हो गए हैं।
चरणबद्ध तरीके से जारी होगा भुगतान विभागीय सूत्रों के मुताबिक सभी छात्रों को एक साथ भुगतान नहीं मिलेगा। भुगतान प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगी। जिन छात्रों का आवेदन अभी लंबित है या KYC अधूरा है,उन्हें थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।
"छात्र ऐसे करें स्टेटस चेक"
छात्र e-Kalyan पोर्टल पर लॉगिन कर अपने आवेदन और भुगतान की स्थिति देख सकते हैं। यदि स्टेटस में “Sanctioned”, “Approved” या “Payment Sent to PFMS” दिखाई दे रहा है, तो जल्द ही राशि खाते में आने की संभावना है।
"छात्रों में खुशी की लहर"
स्कॉलरशिप राशि जारी होने की खबर के बाद छात्रों में खुशी का माहौल है। लंबे समय से भुगतान का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों ने सरकार और विभाग से बाकी लंबित भुगतान भी जल्द जारी करने की मांग की है।
रिपोर्टर - राशीद अंसारी

No Previous Comments found.