वज्रपात का कहर , किसान का बैल और गाय की दर्दनाक मौत
बुढ़मू : बुढ़मू थाना क्षेत्र अंतर्गत ओझासाड़म पंचायत के आरा देवरखण्ड गांव में शुक्रवार दोपहर वज्रपात की घटना से एक किसान को भारी नुकसान उठाना पड़ा। बारिश के दौरान अचानक गिरी बिजली की चपेट में आने से किसान मारू उरांव का एक बैल और एक गाय की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बारिश होने के दौरान किसान के दोनों मवेशी घर के समीप एक पेड़ के नीचे खड़े थे। इसी बीच तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से दोनों जानवरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
घटना की सूचना मिलने पर पंचायत की मुखिया ललिता देवी पीड़ित किसान के घर पहुंचीं और परिवार को ढांढस बंधाते हुए सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
पीड़ित किसान मारू उरांव ने प्रशासन से जल्द जांच कर उचित मुआवजा देने की मांग की है।
रिपोर्टर : राशीद अंसारी


No Previous Comments found.