पीजी कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर तमाड़ बंद

रांची : तमाड़ थाना से सटे कृषि विभाग की भूमि पर पीजी कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों, छात्रों और युवाओं द्वारा आंदोलन तेज कर दिया गया है। पीजी कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों, छात्रों और युवाओं ने आज तमाड़ बंद का आह्वान किया है और सभी से बंद को सफल बनाने की अपील की. जिसका असर भी देखने को मिल रहा है सभी दुकानदार अपनी अपनी दुकानें स्वतः बंद रखी है,ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से तमाड़ में पीजी कॉलेज निर्माण की मांग उठाई जा रही है. लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई है. उनका कहना है कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं. बल्कि क्षेत्र के छात्रों और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए किया जा रहा है. आंदोलनकारियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक कॉलेज निर्माण की दिशा में पहल नहीं होगी, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। 

रिपोर्टर : शहीद अंसारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.