होटवार जेल में महिला कैदी के गर्भवती होने की खबर निकली अफवाह,मेडिकल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा।

रांची - बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार से जुड़े कथित यौन शोषण और महिला कैदी के गर्भवती होने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पिछले कई दिनों से इस खबर को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में हलचल मची हुई थी,लेकिन अब सामने आई मेडिकल रिपोर्ट ने सभी दावों और अफवाहों पर विराम लगा दिया है। जानकारी के मुताबिक,जेल में बंद 23 वर्षीय महिला कैदी ने अचानक पेट दर्द की शिकायत की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जेल प्रशासन ने तुरंत उसे सदर अस्पताल भेजा,जहां डॉक्टरों की निगरानी में युवती की विस्तृत चिकित्सकीय जांच की गई।

अस्पताल में अल्ट्रासाउंड और ब्लड टेस्ट समेत कई मेडिकल जांच कराई गईं। जांच रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टरों ने साफ कर दिया कि महिला कैदी गर्भवती नहीं है। पेट दर्द की वजह कोई दूसरी शारीरिक समस्या बताई गई है। मेडिकल रिपोर्ट सामने आने के बाद जेल प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस ली है। वहीं,इस मामले को लेकर फैल रही तमाम चर्चाओं और अफवाहों पर भी अब विराम लग गया है। सूत्रों के अनुसार,शुरुआती सूचना के आधार पर मामले को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं,लेकिन आधिकारिक मेडिकल रिपोर्ट ने पूरे मामले की तस्वीर साफ कर दी है।

 रिपोर्टर - राशीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.