खलारी पुलिस का महाअभियान: खदेड़े गए पियक्कड़, अड्डेबाजों में मची खलबली।।

रांची - ​खलारी क्षेत्र में कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाकर सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग मचाने और अड्डेबाजी करने वालों के खिलाफ खलारी पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। डीएसपी रामनारायण चौधरी के नेतृत्व में खलारी थाना गश्ती दल ने डकरा के कई इलाकों में ताबड़तोड़ छापेमारी कर असामाजिक तत्वों के हौसले पस्त कर दिए। पुलिस के इस "सडन एक्शन" से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

​"तीन प्रमुख हॉटस्पॉट पर एक साथ धावा"

​पुलिस की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रणनीति बनाकर डकरा के तीन सबसे संवेदनशील इलाकों को एक साथ घेरा डकरा स्टेडियम (जहाँ शाम ढलते ही असामाजिक तत्वों का जमावड़ा होता था) ​दुर्गा मंदिर ग्राउंड (धार्मिक और सार्वजनिक स्थल) ​डकरा वर्कशॉप रोड ​इन जगहों पर पुलिस ने न केवल सघन चेकिंग अभियान चलाया, बल्कि संदिग्ध रूप से घूम रहे लोगों से कड़ी पूछताछ भी की। पुलिस की गाड़ियों के सायरन गूंजते ही अड्डेबाजी कर रहे युवक गलियों में भागते नजर आए।

"पुलिस का कड़ा रुख: "लाइसेंस दुकान का है, सड़क का नहीं!"

दुकान के बाहर सड़क और मैदान को 'मयखाना' बना चुके लोगों पर पुलिस का गुस्सा जमकर फूटा। डकरा स्थित लाइसेंसी शराब दुकान के बाहर खुलेआम जाम छलका रहे दर्जनों लोगों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर खदेड़ा"

 "सड़क पर जाम छलकाया, तो जाएंगे जेल" — डीएसपी

अभियान का नेतृत्व कर रहे डीएसपी रामनारायण चौधरी ने दोटूक शब्दों में चेतावनी दी है कि सरकारी नियमों का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा।

"अधिकारियों की सख्त चेतावनी"

लाइसेंसी शराब दुकान का मतलब यह कतई नहीं है कि आप सड़क या किसी सार्वजनिक स्थान पर बैठकर शराब पिएं। सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीना और हुड़दंग मचाना गैर-कानूनी है। अगर कोई दोबारा ऐसा करते पाया गया, तो सीधे जेल भेजा जाएगा।"

"जनता ने ली राहत की सांस, कहा— "जारी रहे यह मुहिम"

खलारी पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय नागरिकों,विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों ने राहत की सांस ली है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन जगहों पर शाम के बाद आम लोगों और परिवारों का गुजरना दूभर हो गया था। पुलिस की इस दबिश से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल दोबारा बहाल हुआ है और लोगों ने मांग की है कि यह अभियान लगातार चलाया जाए।

रिपोर्टर - राशीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.