ठाकुरगाँव के मुड़ला टोली में भव्य कलश यात्रा के साथ 9वें हनुमंत महायज्ञ का शुभारंभ

बुढ़मू :  प्रखंड क्षेत्र के ठाकुरगाँव  मुड़ला टोली स्थित विष्णु चौक में 9वें स्थापना दिवस सह तीन दिवसीय हनुमंत महायज्ञ का शुभारंभ रविवार को अत्यंत भव्य एवं भक्तिमय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशाल कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें क्षेत्र की लगभग 451 श्रद्धालु माताओं एवं बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कलश यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता स्वामी देवेंद्र प्रकाश द्वारा कलश प्रदान कर विधिवत रूप से किया गया। यात्रा ऐतिहासिक बजार टांड स्थित छठ तालाब से वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच जल ग्रहण कर प्रारंभ हुई, जो ठाकुरगाँव स्थित माँ भवानी मंदिर होते हुए यज्ञ स्थल तक पहुँची।
पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं के जयघोष, भजन-कीर्तन और भक्ति गीतों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। महिलाओं के गगनभेदी जयकारों से पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर दिखाई दिया।
कार्यक्रम स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन एवं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के आशीर्वचन से उपस्थित भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
आयोजकों ने बताया कि यज्ञ समिति एवं ग्रामवासियों के सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है। साथ ही सभी श्रद्धालुओं से आगामी तीन दिवसीय महायज्ञ में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की गई है।

रिपोर्टर : राशीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.