विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सुरक्षित प्रसव कर बचाई जच्चा-बच्चा की जान।।
राँची - बुढ़मू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बुढ़मू में आज प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. इरशाद के नेतृत्व में एक सिजेरियन ऑपरेशन सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया। इस सफल ऑपरेशन में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ऑपरेशन टीम में डॉ. प्रमी अट्टा, डॉ. किशोर कुल्लू तथा फार्मासिस्ट श्री संतोष सूरी का विशेष योगदान रहा। वहीं नर्सिंग स्टाफ में सिस्टर एलिज़ाबेथ डांग, सिस्टर संगीता खाखा, गौरव कुमार एवं सफाई कर्मियों ने भी पूरी तत्परता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई। ऑपरेशन के बाद जच्चा एवं बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ बताए जा रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन ने इसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बड़ी उपलब्धि बताते हुए पूरी टीम को बधाई दी। साथ ही कहा गया कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगे भी इस प्रकार की सेवाएँ लगातार जारी रहेंगी।
रिपोर्टर - राशीद अंसारी
No Previous Comments found.