बुढ़मू में दर्दनाक हादसा: पोखर में डूबने से 10 वर्षीय छात्रा की मौत
बुढ़मू : बुढ़मू प्रखंड के ठाकुरगांव खिजुर टोली निवासी 10 वर्षीय छात्रा मुनिता कुमारी की सोमवार को डंडिया पोखर में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई।
सूचना मिलने पर रविवार को समाजसेवी विमल पटेल मृतका के घर डंड़ीयां पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने परिवार को इस कठिन समय में सांत्वना दी और आर्थिक सहायता प्रदान की।
समाजसेवी ने मृतका के परिजनों को ₹5000 नकद और 50 किलो अनाज सहयोग स्वरूप दिया। उन्होंने बताया कि मुनिता कुमारी कक्षा 5 की छात्रा थी और उसके पिता एक गरीब किसान हैं। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही वे परिवार की मदद के लिए पहुंचे और आगे भी जरूरतमंद परिवारों की सहायता करते रहेंगे, खासकर ऐसे मामलों में जहां आर्थिक स्थिति कमजोर हो।
इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे, जिनमें बालेश्वर साहू, महादेव पाहन, फुलेंद्र महतो, राखी कुमारी, रवि मुंडा, ललित मुंडा, छोटन मुंडा, मुकेश पाहन, अशोक मुंडा सहित कई अन्य ग्रामीण शामिल थे।
ग्रामीणों ने परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और इस दुख की घड़ी में साथ खड़े रहने का भरोसा दिया।
रिपोर्टर : राशीद अंसारी
No Previous Comments found.