बुढ़मू के सोबा में प्रखंड स्तरीय योग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, 7 केंद्रों के 90 प्रतिभागियों ने दिखाया दम।।

बुढ़मू : ठाकुरगांव स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम के तत्वाधान में “योगयुक्त झारखंड, रोगमुक्त झारखंड” अभियान के तहत रविवार को बुढ़मू प्रखंड के सोबा में प्रखंड स्तरीय योग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग, स्वास्थ्य एवं सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में आश्रम द्वारा संचालित अखंडानंद शिक्षा एवं संस्कार केंद्र के विद्यार्थियों सहित कुल 7 केंद्रों से लगभग 90 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में एकल आसन प्रदर्शन, प्रश्नोत्तरी (क्विज), समूह में सूर्य नमस्कार तथा पिरामिड निर्माण जैसी प्रतियोगिताएँ शामिल रहीं।
कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण एवं प्रार्थना के साथ हुई। प्रतिभागियों ने अनुशासन, उत्साह और आत्मविश्वास के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। चयनित प्रतिभागियों को आगामी जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम के सफल संचालन में रामलाल महतो, अन्नू महतो, रूपेंद्र मुंडा, विजय प्रकाश बागे, अर्निश मुंडा, श्रेया कुमारी, पूनम कुमारी एवं बसंती कुमारी की सराहनीय भूमिका रही।
आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों और शिक्षकों ने भी इसे स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

 रिपोर्टर : राशीद अंसारी 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.