राँची में नकली शराब के अड्डे पर पुलिस का बड़ा छापा, आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार
राँची : राँची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नकली शराब निर्माण के एक अवैध अड्डे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। पुलिस के पहुंचते ही मौके पर मौजूद सभी लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने अवैध रूप से संचालित शराब निर्माण अड्डों को ध्वस्त कर दिया। वहीं, नकली शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री, उपकरण और अन्य निर्माण सामग्रियों को भी मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। हालांकि, मुख्य आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सके, लेकिन उनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
पुलिस ने कहा कि अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि ऐसे अवैध धंधों पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।
रिपोर्टर : राशीद अंसारी
No Previous Comments found.