हरमू मैदान से ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार, 3.54 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद
रांची : गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हरमू मैदान क्षेत्र से ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 3.54 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर एवं एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
जानकारी के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची को सूचना मिली थी कि हरमू मैदान के आसपास एक व्यक्ति बाहर से ब्राउन शुगर लाकर उसकी बिक्री कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक हटिया के नेतृत्व में अरगोड़ा थाना की पुलिस टीम का गठन कर छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर उसकी तलाशी ली। तलाशी के क्रम में उसके पास से 3.54 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
रिपोर्टर : राशीद अंसारी
No Previous Comments found.