अहलिया के इंतिकाल की खबर से पूरा इलाका ग़मगीन

बुढ़मू : बुढ़मू प्रखंड क्षेत्र चकमें के मरहूम गुलाब खान हमेशा समाज में जात-पात से ऊपर उठकर समाजी ख़िदमात में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। यही वजह है कि उनकी अहलिया के इंतिकाल की खबर से पूरा इलाका ग़मगीन हो गया है।

अचानक हुए इस वाक़िए से ख़ानदान में मातम का माहौल है। उनके फ़र्ज़ंद इरशाद खान ने बताया कि वालिदा की तबीयत अचानक नासाज़ हो गई थी, जिसके बाद उन्हें सेवा सदन अस्पताल में दाख़िल कराया गया, लेकिन दौरान-ए-इलाज उनका इंतिकाल हो गया।
नमाज़-ए-जनाज़ा आज नमाज़-ए-ज़ोहर के बाद अदा की जाएगी, जिसके बाद उन्हें चकमें क़ब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-ख़ाक किया जाएगा।इन्ना लिल्लाहि वा इन्ना इलैहि राजिऊन।अल्लाह तआला मरहूमा की मग़फ़िरत फ़रमाए और उन्हें जन्नतुल फ़िरदौस में आला मक़ाम अता फ़रमाए। आमीन।

रिपोर्टर : राशीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.