रांची महानगर युवा कांग्रेस के आह्वान पर आज राजधानी रांची में NEET सहित लगातार हो रहे पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था की बदहाली

खूंटी : केंद्र की भाजपा सरकार की घोर विफलता के खिलाफ एक ज़बरदस्त, जनआक्रोश से भरा लेकिन शांतिपूर्ण आंदोलन आयोजित किया गया। इस आंदोलन में आमिर हुसैन, जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस, खूंटी (झारखंड) युवा कांग्रेस के प्रतिनिधि नेतृत्व मंडल के साथ सक्रिय रूप से अनमोल धन, उस्मान ख़ान, संजीत नायक, साजिद आलम, विष्णु नायक, दशरथ मुंडा, बहा मुंडा, नवाज़ अंसारी, सुभास मुंडा, संदीप महतो, जय साहू, आयुष साहू, इमरान ख़ान, जैकी अहमद, सत्यदेव कंसारी,अरबाज़ ख़ान, शामिल हुए।

जयपाल सिंह स्टेडियम से कचहरी चौक होते हुए राजभवन तक निकाले गए मार्च के दौरान युवाओं के हाथों में तख्तियाँ थीं—
“SACK Pradhan”,
“Paper Leak Ban Karo”,
“Education System Bachao”
जो सीधे तौर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और भाजपा सरकार की नाकामी को कटघरे में खड़ा कर रही थीं।

प्रदर्शनकारियों ने एक स्वर में मांग की कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तत्काल इस्तीफ़ा दें और NEET सहित अन्य परीक्षाओं में हुए पेपर लीक की नैतिक व प्रशासनिक ज़िम्मेदारी लें। युवाओं का कहना था कि जिनके कार्यकाल में परीक्षा प्रणाली मज़ाक बन गई हो, वे पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं रखते।

आंदोलन के दौरान
“शिक्षा मंत्री इस्तीफ़ा दो”,
“पेपर माफिया को संरक्षण देना बंद करो”,
“जो सरकार बच्चों का भविष्य बर्बाद करे, उसे सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं”
जैसे नारे पूरे मार्ग में गूंजते रहे।

इस अवसर पर आमिर हुसैन, जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस, खूंटी ने कहा:

“देश की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और इसके लिए सीधे तौर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ज़िम्मेदार हैं। लगातार पेपर लीक होना कोई संयोग नहीं, बल्कि सरकार की नाकामी और लापरवाही का परिणाम है।
जो सरकार बच्चों के सपनों, मेहनत और भविष्य के साथ खिलवाड़ करती है, उसे सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत इस्तीफ़ा देना चाहिए और भाजपा सरकार को इस घोटाले की पूरी ज़िम्मेदारी लेनी होगी।”

युवा कांग्रेस ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जब तक

* पेपर लीक माफियाओं पर सख़्त कार्रवाई,
* परीक्षा प्रणाली में पारदर्शी सुधार,
* और जिम्मेदार लोगों पर दंडात्मक कार्रवाई
    नहीं की जाती, तब तक यह संघर्ष सड़कों से लेकर संसद तक जारी रहेगा।

आज का यह आंदोलन यह साबित करता है कि देश का युवा अब चुप नहीं बैठेगा और अपने भविष्य के साथ किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं करेगा।
आमिर हुसैन
जिलाध्यक्ष, युवा कांग्रेस
खूंटी, झारखंड

रिपोर्टर : शहीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.