कुंदा में सड़क हादसे से लावालौंग का एक की मौत, दो घायल, एंबुलेंस नहीं मिली तो थाना प्रभारी घायलों को खुद पहुंचाये अस्पताल
रांची : थाना क्षेत्र के सिद्दकी मोड़ के पास बुधवार को हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान लवालौंग थाना क्षेत्र के आराआतु निवासी हेमनाथ गंझु के रूप में हुई है। वहीं सुरेंद्र गंझु और अंशु गंझु हादसे में घायल हो गए। सुरेंद्र गंझु की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर समय से एंबुलेंस नहीं पहुंची। स्थिति की गंभीरता देखते हुए थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह ने मानवता का परिचय देते हुए दोनों घायलों को अपनी सरकारी गाड़ी से कुंदा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। कुंदा स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर मौजूद नहीं थे, जिससे इलाज शुरू नहीं हो सका। इसके बाद थाना प्रभारी ने घायलों को तुरंत प्रतापपुर स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, वहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को चतरा सदर अस्पताल और फिर गंभीर हालत को देखते हुए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।इस घटना ने एक बार फिर कुंदा की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल दी है। आपात स्थिति में एंबुलेंस का समय पर न पहुंचना और स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर का न होना गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।स्थानीय लोगों का कहना है कि समय पर इलाज न मिलने से लोगों की जान जा रही है, जो चिंतनीय है।
रिपोर्टर : मो0 साजिद
No Previous Comments found.