ग्रामीण अध्यक्ष इमरान खान ने किया एवरग्रीन सर्कल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का उद्घाटन
रांची (रातु हुरहुरी) : एवरग्रीन सर्कल क्रिकेट क्लब, हुरहुरी के तत्वावधान में आयोजित सर्कल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का भव्य शुभारंभ गुरुवार की शाम हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा रांची जिला ग्रामीण अध्यक्ष इमरान खान अतिथि राजू सेवा सदन डॉक्टर राजू शमीम बढ़ेहार ने फीता काटकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
इस अवसर पर इमरान खान ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने और समाज में सकारात्मक पहचान बनाने का अवसर प्रदान करती हैं। साथ ही उन्होंने सभी खिलाड़ियों से खेल भावना और अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की।
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि टूर्नामेंट में कुल 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं। सभी मुकाबले प्रतिदिन शाम 6 बजे से शुरुआत होगी।
उद्घाटन मैच के साथ ही टूर्नामेंट का रोमांचक आगाज हुआ। खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर उपस्थित दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और स्थानीय लोग मैच का आनंद लेने मैदान पहुंचे। आयोजकों ने विश्वास जताया कि यह प्रतियोगिता क्षेत्र के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच प्रदान करेगी तथा खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
आयोजन कर्ता खुर्शीद अख्तर आकिब जावेद, शाहनवाज अंसारी मसरूर फैजी अहम जिम्मेवारी साथ के साथ खिला रहे मौके पर राजा, बिट्टू, सैफुल, आफताब, सोनू जैनुल सदीक राजा, इश्तियाक, साजिद अंसारी, अमन अरशद, मंजर अकील सहित आयोजन समिति के कई सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।
रिपोर्टर : नदीम
No Previous Comments found.