चान्हो में बिजली संकट: उमस और गर्मी से जनता बेहाल, जनजीवनअस्त-व्यस्त
रांची : राजधानी रांची से सटे चान्हो प्रखंड में इन दिनों बिजली की आंख-मिचौली ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती (Power Cut) से आम जनता का जीना मुहाल हो गया है। मुख्य समस्याएं: अघोषित कटौती: चान्हो और आसपास के ग्रामीण इलाकों में घंटों बिजली गायब रहती है।लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग: पंखे और कूलर शोपीस बनकर रह गए हैं। कम वोल्टेज के कारण लोगों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी ठीक से नहीं चल पा रहे हैं। रात की नींद हराम: दिन के साथ-साथ रात में भी बिजली कटने से लोगों को भारी उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
रिपोर्टर : नदीम दानिश
No Previous Comments found.