राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर भाजपा नगड़ी मंडल की तैयारी तेज, बैठक में बनी रणनीति
रांची : भारतीय जनता पार्टी नगड़ी मंडल की मासिक बैठक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रस्तावित आगमन की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक स्वर्णरेखा बैंक्वेट हॉल के सभागार में मंडल अध्यक्ष रितेश राज की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण तथा आगामी कार्यक्रमों की सफलता को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, शक्ति केंद्रों की सक्रियता, सदस्यता अभियान एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों को गति देने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं
मंडल प्रभारी राजेंद्र पांडे ने कहा कि भाजपा की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत बूथ संगठन हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया। प्रदेश नेता सह पलामू जिला प्रभारी शशिभूषण भगत ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को संगठन के लिए गौरवपूर्ण अवसर बताते हुए अधिकाधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया।
बैठक को संबोधित करते हुए रांची जिला पश्चिमी उपाध्यक्ष विंध्याचल महतो, वरिष्ठ नेता केदार महतो, पूर्व मंत्री चूड़ामणि महतो, हेमंत केशरी एवं प्रेम सागर महतो ने संगठनात्मक विषयों पर अपने विचार रखे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क और सेवा कार्यों को और अधिक गति देने का आह्वान किया।
बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को प्रातः 9 बजे लोहिया पब्लिक स्कूल परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। वहीं 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्वर्णरेखा उद्गम स्थल रानी चुआं में प्रातः 6 बजे सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। दोनों कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।
बैठक में रांची जिला पश्चिमी मंत्री राकेश केशरी, बीजू महतो, बिरसा मिंज, जयकिशन महतो, महावीर महतो, संतराज प्रजापति, रामविलास, विकास उरांव, दुर्गा महतो, राजपाल साहू, रामजीवन महतो, विजय महतो, विनोद साहू, सुरेश लोहरा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।बैठक के अंत में सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन कार्यक्रम को भव्य, ऐतिहासिक एवं सफल बनाने का संकल्प लिया गया।
रिपोर्टर : नदीम
No Previous Comments found.