बुढ़मू में स्कूल में चोरी की बड़ी वारदात, सोलर मशीन, स्टाटर और 35 किलो चावल ले उड़े चोर

बुढ़मू : बुढ़मू थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय बुनियादी उत्क्रमित उच्च विद्यालय, सोसई में चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। अज्ञात चोरों ने विद्यालय की खिड़की तोड़कर प्रधानाध्यापक कक्ष में प्रवेश किया और वहां रखे कीमती सामान व खाद्यान्न पर हाथ साफ कर दिया।

"स्कूल का सामान और चावल चोरी"

चोरों ने स्कूल में लगे सोलर मशीन, स्टाटर और लगभग 35 किलो चावल चोरी कर लिया। घटना के बाद पूरे विद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया है।

"खिड़की तोड़कर घुसे चोर"

जानकारी के अनुसार चोरों ने देर रात विद्यालय की खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सीधे प्रधानाध्यापक कक्ष को निशाना बनाया। इसके बाद आराम से चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

"प्रधानाध्यापक ने दर्ज कराई शिकायत"

विद्यालय की प्रभारी अंजू टोप्पो ने बुढ़मू थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

"पुलिस जांच में जुटी"

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। चोरी की इस घटना से स्थानीय लोगों में भी आक्रोश है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

रिपोर्टर : राशीद अंसारी 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.