बुढ़मू सेंट्रल मोहर्रम कमिटी के सदर बने इदु खान, 27 जून को मेला का होगा आयोजन।।

बुढ़मू :  मोहर्रम के पवित्र महीने को लेकर गुरुवार को प्रखंड अंजुमन कैंपस, बुढ़मू में सेंट्रल मोहर्रम कमिटी का चुनाव शांतिपूर्ण एवं सर्वसम्मति के माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव में सभी पदाधिकारियों का चयन आम सहमति से किया गया। साथ ही आगामी 27 जून को मोहर्रम मेला आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया।

बैठक में क्षेत्र के गणमान्य लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में नई कमिटी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से इदु खान को कमिटी का सदर चुना गया। वहीं तस्लीम अंसारी को सेक्रेटरी, पत्रकार नदीम शान को खजांची, पत्रकार मेहरबान अंसारी को उपाध्यक्ष तथा गुलफान अंसारी उर्फ शाहरुख को उप सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

"संरक्षक मंडल का हुआ गठन"

मोहर्रम के आयोजन को सफल एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए संरक्षक मंडल का भी गठन किया गया। इसमें शमीम बड़ेहार (सदर, प्रखंड अंजुमन), जाकिर हुसैन, नुरूल होदा खान उर्फ छोटे खान, युनुस अहमद अंसारी, अमन राज एवं सज्जाद अहमद अंसारी को शामिल किया गया।

"कार्यकारिणी समिति में कई सदस्यों को मिली जिम्मेदारी"

नई कार्यकारिणी समिति में अंसारुल अंसारी (मनातू), हफिज राजा (गेसवे), जिलानी अंसारी (मतवे), तयबुल अंसारी (चांदनी मोहल्ला, मतवे), कुदुस अंसारी, इदरिस अंसारी (रोल करंज टोली), इसरार खान, अबरार खान (चकमे), जहरुद्दीन अंसारी (बारी पतरा), कलाम अंसारी, आलम अंसारी (बांधगढ़ा), मजलूम अंसारी (मक्का), सलमान अंसारी (बुढ़मू), असजद राजा (नगरु), जुल्फान खान (ईचापीरी), लतीफ अंसारी (महुवाखुरहा), सदिक अंसारी (उमेडंडा), गुलजार (सतपारा) एवं जहांगीर खान (चकमे) को सदस्य बनाया गया।

"सर्वसम्मति से चुनाव पर जताई खुशी"

चुनाव के बाद उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए कहा कि सर्वसम्मति से कमिटी का गठन होने से मोहर्रम के आयोजन में एकता, भाईचारा और मजबूती आएगी।
नवनिर्वाचित सदर इदु खान ने कहा कि कमिटी के सभी सदस्य मिलकर मोहर्रम के ताजिया जुलूस, मेला एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराएंगे। उन्होंने प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर सुरक्षा एवं साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही।
वहीं खजांची नदीम शान ने कहा कि चंदे की राशि का हिसाब-किताब पूरी पारदर्शिता के साथ रखा जाएगा और प्रत्येक राशि का उपयोग मोहर्रम आयोजन में किया जाएगा।
संरक्षक शमीम बड़ेहार ने नई कमिटी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मोहर्रम त्याग, बलिदान और भाईचारे का संदेश देता है। सभी लोगों को मिलकर इसे एक आदर्श आयोजन बनाना चाहिए।

"अतिथि के रूप में शामिल हुए कई गणमान्य लोग"

बैठक में अतिथि के रूप में कांके सेंट्रल अंजुमन के सदर हाजी अब्दुर रहमान, सेक्रेटरी मोहम्मद इरफान तथा कार्यकारिणी सदस्य मेहंदी हसन उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने नई कमिटी को शुभकामनाएं देते हुए सफल आयोजन की कामना की।
कार्यक्रम के अंत में देश, राज्य और क्षेत्र में अमन, शांति एवं भाईचारे के लिए सामूहिक दुआ की गई।

रिपोर्टर : राशीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.