पीएनबी बेरो शाखा में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

राँची :  पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की बेरो शाखा में शुक्रवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में बैंक कर्मियों, ग्राहकों एवं क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया। रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। शिविर के दौरान रक्तदाताओं ने रक्तदान को सबसे बड़ा महादान बताते हुए लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। इस अवसर पर शाखा प्रमुख प्रवीन कुमार पासवान ने सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों एवं आयोजन से जुड़े लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि "रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है।" उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक एवं जनहितकारी कार्यक्रमों के आयोजन की प्रतिबद्धता जताई।

शिविर में उपस्थित लोगों ने पीएनबी बेरो शाखा की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल जरूरतमंदों की मदद करते हैं, बल्कि समाज में सेवा और जागरूकता की भावना को भी मजबूत करते हैं।
रक्तदान शिविर के सफल आयोजन से क्षेत्र में सकारात्मक संदेश गया तथा लोगों को मानवता की सेवा के इस पुनीत कार्य से जुड़ने की प्रेरणा मिली।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.