बुढ़मू थाना प्रभारी नवीन शर्मा को मिला सम्मान, ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने किया प्रशस्ति पत्र प्रदान
बुढ़मू : बुढ़मू थाना क्षेत्र के युवा और कर्तव्यनिष्ठ थाना प्रभारी नवीन शर्मा को उनकी उत्कृष्ट कार्यकुशलता, जनता से बेहतर समन्वय और अपराध नियंत्रण में सक्रिय भूमिका के लिए सम्मानित किया गया।
रांची ग्रामीण एसपी कार्यालय में आयोजित मासिक अपराध समीक्षा बैठक के दौरान यह सम्मान प्रदान किया गया। मौके पर तत्कालीन ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके कार्यों की सराहना की।
एसपी ने कहा कि नवीन शर्मा ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा आम जनता के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करने में सराहनीय भूमिका निभाई है। साथ ही उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह पूरी निष्ठा और सजगता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
इस सम्मान से पुलिस विभाग में उत्साह का माहौल देखा गया और इसे बुढ़मू थाना क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया जा रहा है।
रिपोर्टर : राशीद अंसारी
No Previous Comments found.