निक्षय पोषण योजना के तहत बुढ़मू सीएचसी में 72 टीबी मरीजों को मिला पोषण किट।।
राँची - बुढ़मू सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) बुढ़मू में निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत बुधवार को सीएमपीडीआई एवं आरके एचआईवी एड्स रिसर्च एंड केयर सेंटर के सहयोग से 72 टीबी मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. इरशाद अंसारी एवं डॉ. स्वाती मुर्मू की उपस्थिति में संपन्न हुआ।कार्यक्रम के दौरान टीबी मरीजों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पोषण किट प्रदान किए गए। इस अवसर पर जानकारी दी गई कि इस परियोजना के तहत पूरे रांची जिले में 1550 टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित किए जाने हैं। इसका संचालन आरके एचआईवी एड्स रिसर्च एंड केयर सेंटर द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम में संस्थान की ओर से परियोजना प्रमुख योगिता बोरकर, परियोजना नियंत्रक अनी भूषण राय, परियोजना समन्वयक दीपक कुमार तथा गुड्डू ठाकुर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन कौशल कुमार (वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक, बुढ़मू) ने किया। वहीं प्रयोगशाला तकनीशियन परवेज खान का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। इसके अलावा अफरोज अंसारी एवं शेखर कुमार ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि टीबी मरीजों के उपचार में पौष्टिक आहार की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। निक्षय पोषण योजना के माध्यम से मरीजों को पोषण सहायता उपलब्ध कराकर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ का प्रयास किया जा रहा है।
रिपोर्टर - राशीद अंसारी
No Previous Comments found.