राँची तमाड़ थाना पुलिस ने 3.9 किलो गांजा के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार।

रांची :  तमाड़ थाना कांड संख्या-36/2026, धारा-20 NDPS Act के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3.9 किलोग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 जून 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि मां होटल के पास पतरा जंगल की ओर जाने वाली सड़क किनारे स्थित एक सैलून दुकान में अवैध गांजा की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना मिलने के बाद वरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया तथा सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए एक छापामारी टीम का गठन किया गया। छापामारी टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर कार्रवाई की। इस दौरान उक्त सैलून दुकान से करीब 3.9 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान दुकान मालिक गांजा के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, जिसके बाद बरामद गांजा को विधिवत जब्त करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी :
तीजनाथ हजाम (44 वर्ष)
पिता – गोवर्धन हजाम
निवासी – डेउड़ी, थाना – तमाड़, जिला – रांची
जब्त सामग्री :
गांजा – 3.9 किलोग्राम
छापामारी दल में शामिल अधिकारी :
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बुंडू
 दुलाल कुमार महतो, थाना प्रभारी, तमाड़ थाना
 कलदेव बॉंती, तमाड़ थाना
तमाड़ थाना के सशस्त्र बल शामिल थे

रिपोर्टर : जितेंद्र कुमार सिंह  

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.