जेपीएल क्रिकेट मैच के फाइनल में उमड़ी भीड़, JSCA स्टेडियम के वेस्ट गेट पर भगदड़ जैसी स्थिति, कई घायल

राॅंची :  राजधानी रांची स्थित JSCA International Stadium Complex में मंगलवार को जेपीएल क्रिकेट मैच के फाइनल मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मैच शुरू होने से पहले स्टेडियम के वेस्ट गेट पर अचानक अफरा-तफरी मच गई, जिससे कुछ समय के लिए भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्टेडियम में प्रवेश के दौरान दर्शकों की संख्या लगातार बढ़ती गई और वेस्ट गेट पर लोगों का दबाव बढ़ने लगा। इसी दौरान अव्यवस्था और धक्का-मुक्की के कारण लोगों में अफरा-तफरी फैल गई। भीड़ के दबाव में कई लोग गिर पड़े, जिससे कई दर्शकों को चोटें आईं। घटना से नाराज कुछ लोगों ने वेस्ट गेट पर लगे बैरिकेड और गेट को क्षतिग्रस्त कर दिया।

घटना में तीन लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों में एक युवक और दो युवतियां शामिल हैं। सभी को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। अधिकारियों ने भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की तथा स्टेडियम परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक स्टेडियम पहुंचे थे। इसी दौरान प्रवेश द्वार पर भीड़ का दबाव बढ़ने से अव्यवस्था की स्थिति बन गई। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

रिपोर्टर : नदीम दानिश 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.